रानीखेत पुलिस ने सुलझाई सागर हत्याकांड की गुत्थी, करीबी आरोपी गिरफ्तार
रानीखेत। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट ब्लॉक अंतर्गत ऐना गांव में हुई सागर सिंह की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने आधिकारिक तौर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी नहीं बल्कि गांव का ही एक युवक निकला है, जिसे मृतक का बेहद नजदीकी बताया जा रहा है।
पुलिस को दी गई तहरीर में इस वारदात के पीछे पुरानी दुश्मनी को मुख्य कारण बताया गया है। इससे पहले, इस खूनी खेल की चश्मदीद और कातिलाना हमले में गंभीर रूप से घायल हुई मृतक की बुआ ने मध्यरात्रि को होश आने पर हमलावर के नाम का खुलासा किया।
पुरानी रंजिश बनी कत्ल की वजह, अस्पताल में रेकी करने की चर्चा
बुआ द्वारा नाम उजागर किए जाने के बाद पुलिस को मुख्य आरोपी तक पहुंचने का सीधा सुराग मिल गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस क्रूर हत्याकांड में शामिल मुख्य संदेही युवक को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है, जबकि एक अन्य सहयोगी भी पुलिस की राडार पर है। ग्रामीण इलाकों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घायल महिलाओं की स्थिति जानने और निगरानी रखने के लिए नागरिक अस्पताल भी पहुंचा था। इस बात को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की है। दूसरी ओर, घटना में गंभीर रूप से घायल हुई एक अन्य महिला सबुली देवी की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को घर में घुसकर मारा
यह पूरी घटना मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर ऐना गांव की है, जहां बीते शुक्रवार की देर शाम सिंह गांव के निवासी 19 वर्षीय सागर सिंह की घर के भीतर धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सागर लंबे समय से सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था और इसी सिलसिले में वह अपनी बुआ जानकी देवी के घर पर रह रहा था।
शुक्रवार शाम जब हमलावर ने उस पर वार किया, तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर उसकी बुआ जानकी देवी और चाची सास सबुली देवी बीच-बचाव करने दौड़ीं, लेकिन बेखौफ हमलावर ने उन दोनों पर भी जानलेवा हमला कर दिया। उसने जानकी देवी के सिर और सबुली देवी के गले पर गहरे घाव कर दिए और मौके से फरार हो गया। पुलिस फिलहाल पकड़े गए आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
इस्तीफे की मांग पर अड़े राहुल, पीएम आवास के बाहर जारी रहेगा धरना
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना, PM के इस्तीफे की मांग
रीवा में रीलबाज बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार; 8 अवैध तमंचों की बड़ी बरामदगी