कार्बन फैक्ट्री में लगी भीषण आग-इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरा-तफरी
कोरबा कोरबा जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।
बताया जा रहा हैं की कार्बन फैक्ट्री से अचानक धुआं और ऊंची लपटें उठने लगीं। आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री परिसर और आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए रेस्क्यू और फायर फाइटिंग अभियान जारी है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्राथमिकता आग पर जल्द से जल्द काबू पाने और किसी भी संभावित खतरे को टालने की है। आग किन कारणों से लगी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। आग पर पूरी तरह नियंत्रण मिलने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की टीम घटनास्थल का निरीक्षण करेगी और कारणों की जांच की जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन में भारत का विजन, PM मोदी बोले- मिलकर बनाएं बेहतर भविष्य
ममता बनर्जी की रैली पर हाईकोर्ट का ब्रेक, सभा को मिली अनुमति; जानें शर्तें
दलीप ट्रॉफी 2026 पर ईस्ट जोन का कब्जा, पहली पारी की बढ़त से बना चैंपियन
उज्जैन के खड़े हनुमान जी का रहस्य! हजारों प्रतिमाओं का अध्ययन कर चुके पुरातत्वविद भी हुए हैरान
ग्वालियर में सवर्ण समाज का बड़ा आंदोलन, UGC नियमों के रोलबैक और सवर्ण आयोग की मांग