शहर का बुनियादी विकास हमारी प्राथमिकता – सुरेंद्र पटवा
भोजपुर की आवाज़ @मंडीदीप।
औद्योगिक नगर के समग्र विकास और आधारभूत सुविधाओं को लेकर मंडीदीप नगर पालिका परिषद की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक गुरुवार को सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। बैठक में भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विधायक सुरेंद्र पटवा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “मंडीदीप नगर का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार समान रूप से होना चाहिए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों सहित किसी भी वार्ड की अनदेखी नहीं की जा सकती। नगर पालिका को विकास एवं निर्माण कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाना होगा, ताकि आम नागरिकों को जल्द से जल्द सुविधाएं मिल सकें।”

उन्होंने पार्षदों से आह्वान किया कि वे जनहित के प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लें और कार्यों की नियमित निगरानी रखें।
बैठक में नगर के विकास, निर्माण कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत मंथन किया गया। आगामी विकास कार्यों को गति देने हेतु कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
वहीं, वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद रीना शेर सिंह चौहान ने परिषद पर बाढ़ में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अपने वार्ड के विकास संबंधी प्रस्ताव रखे और इन पर सहमति देने की मांग की।
नगर पालिका के मुख्य नगर अधिकारी (सीएमओ) सुधीर उपाध्याय ने बताया कि बैठक में पांच प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई, चार प्रस्ताव निरस्त हुए तथा दो प्रस्तावों को आगामी बैठक में रखने पर सहमति बनी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, उपाध्यक्ष पुष्पा साहू सहित समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे।
ममता बनर्जी की रैली पर हाईकोर्ट का ब्रेक, सभा को मिली अनुमति; जानें शर्तें
दलीप ट्रॉफी 2026 पर ईस्ट जोन का कब्जा, पहली पारी की बढ़त से बना चैंपियन
किसानों को साधने की BJP की रणनीति में MP आगे, लाल सिंह आर्य को नई जिम्मेदारी
कौन हैं IAS निधि निवेदिता? ट्रांसफर के बाद उनके दिए आदेश निरस्त होने से चर्चा तेज
राजनांदगांव में करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला, भाजपा नेता समेत 3 आरोपी नामजद