शुद्धिकरण विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस ने महेंद्र भट्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
हल्द्वानी | उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की विशाल जनसभा के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर हवन-पूजन कर उसका कथित 'शुद्धिकरण' किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में कांग्रेस ने तीखा रोष व्यक्त किया है। सोमवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं ने राज्य के पुलिस मुख्यालय का जोरदार घेराव कर प्रदर्शन किया और इस प्रकरण में एससी-एसटी अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग उठाई।
नाराज कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के विरुद्ध धारा चौकी में आपराधिक मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित तहरीर भी सौंपी। इसी कड़ी में, विकासनगर क्षेत्र में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण मंच के शुद्धिकरण के विरोध में सोमवार को विभिन्न थानों में औपचारिक शिकायत पत्र सौंपे।
कार्यकर्ताओं ने विकासनगर, सहसपुर कोतवाली और सेलाकुई थाने में पहुँचकर शिकायती पत्र दिए और इस पूरी घटना को अनुसूचित जाति वर्ग का सीधा अपमान करार दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस प्रकार की जातिवादी मानसिकता के तहत शुद्धिकरण करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाए। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने सत्ताधारी दल भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन में भारत का विजन, PM मोदी बोले- मिलकर बनाएं बेहतर भविष्य
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार