भाजपा ने निकाय चुनाव से पहले साधा जातिगत समीकरण, मंडीदीप नपा में 6 एल्डरमैन नियुक्त, दो महिलाएं शामिल।
भोजपुर की आवाज़ @ मंडीदीप।
भाजपा ने नगरीय निकाय चुनावों से ठीक पहले एल्डरमैन नियुक्तियों के जरिए जातिगत समीकरण साधने की रणनीति अपनाई है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार देर रात जारी की गई सूची में मंडीदीप नगर पालिका में कुल छह एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि इस सूची में कुछ प्रमुख समुदायों और युवा चेहरों की अनदेखी किए जाने से शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
नियुक्त एल्डरमैनों की सूची
पाल समाज से: रेखा कैलाश पाल (पूर्व भाजपा महिला मण्डल अध्यक्ष)
ब्राह्मण समाज से: पूजा मिश्रा (पूर्व जिला मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय तिवारी
जैन समाज से: अरविंद जैन (वरिष्ठ भाजपा नेता)
मीणा समाज से: गुलाब मारण (पूर्व पार्षद)
राठौर समाज से: मूलचंद राठौर
विवाद की वजह
सूची जारी होते ही विपक्ष और स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। मंडीदीप की राजनीति में सक्रिय तोमर समाज (जिसे मूलनिवासी माना जाता है) और कलार समाज का प्रतिनिधित्व पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। इसके अलावा युवा प्रतिनिधियों को भी जगह नहीं दी गई, जो पार्टी के अंदर भी चर्चा का विषय बन गया है।
भाजपा की इस रणनीति को जातिगत वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है।
राजनीतिक प्रतिक्रिया
नियुक्ति के बाद मंडीदीप में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। स्थानीय स्तर पर कई नेता इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी मान रहे हैं कि तोमर और कलार समाज जैसे प्रभावशाली समुदायों की उपेक्षा पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है।
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना, PM के इस्तीफे की मांग
रीवा में रीलबाज बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार; 8 अवैध तमंचों की बड़ी बरामदगी
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का उत्तराखंड दौरा, हल्द्वानी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी