श्री शीतल कुंड बालाजी धाम मंडीदीप में दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह का भव्य समापन
अ
मित दांगी@भोजपुर की आवाज़ मंडीदीप।
श्री शीतल कुंड बालाजी मंदिर प्रांगण में 17 और 18 जुलाई को मंदिर समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया।
समारोह के प्रथम दिन शुक्रवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जिसका शनिवार को समापन हुआ। दोपहर में महिला संगीत कार्यक्रम हुआ, जबकि शाम को संगीतमय सुंदर कांड की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।
मंदिर समिति के प्रेम नारायण शर्मा ने बताया कि समारोह के अंत में 51 बेलपत्र के पौधों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक छोटा प्रयास है।

बता दें कि वार्ड 24 स्थित श्री शीतल कुंड बालाजी मंदिर पूरे वर्ष तीज-त्योहारों को धूमधाम से मनाता है। यहां हर शनिवार और मंगलवार को हनुमान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।
मंदिर समिति ने समारोह की सफलता पर सभी भक्तों, कलाकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन