जरूरी बैंकिंग काम आज ही करें, इस सप्ताह 4 दिन रहेगा बैंक अवकाश
नई दिल्ली: अगर आप इस हफ्ते बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। 13 से 19 जुलाई 2026 के बीच एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक समेत सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के कई बैंक अलग-अलग राज्यों में चार दिन बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, जुलाई 2026 में राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे।
इस हफ्ते बैंकों की बंदी का पूरा शेड्यूल
गुरुवार, 16 जुलाई को भुवनेश्वर (ओडिशा), देहरादून (उत्तराखंड) और इंफाल (मणिपुर) में रथ यात्रा, कांग और हरेला के अवसर पर सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद शुक्रवार, 17 जुलाई को शिलांग (मेघालय) में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के कारण बैंक बंद रहेंगे। शनिवार, 18 जुलाई को गंगटोक (सिक्किम) में द्रुकपा त्शे-जी पर्व के अवसर पर बैंक बंद रहेगा, जबकि रविवार, 19 जुलाई को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, हाल ही में तकनीकी गड़बड़ी के कुछ मामलों के कारण डिजिटल बैंकिंग और एईपीएस आधारित लेन-देन की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी तकनीकी त्रुटियां ग्राहकों में भ्रम पैदा कर सकती हैं और बैंकिंग प्रणाली पर भरोसा प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि बैंक समय रहते ऐसी खामियों को दूर करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
जुलाई के महीने में कुल बारह दिन की छुट्टियां
केंद्रीय बैंक ने जुलाई 2026 के महीने में कुल 12 दिन बैंकों के बंद रहने की घोषणा की है, जिसमें महीने के सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं। जुलाई के बचे हुए दिनों में वीकेंड की छुट्टियों की बात करें तो 19 जुलाई को रविवार, 25 जुलाई को चौथा शनिवार और 26 जुलाई को रविवार के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 22 जुलाई को खारची पूजा के चलते अगरतला में भी बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल सेवाओं में कोई परेशानी नहीं होगी और छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी। भले ही अगले हफ्ते बैंकों के शटर गिरे रहेंगे, लेकिन ग्राहकों को परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। डिजिटल इंडिया के इस दौर में आपकी बैंकिंग से जुड़ी कई ऑनलाइन सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी।
छुट्टियों के दौरान ऐसे निपटाएं अपने जरूरी काम
आप घर बैठे अपने फोन से गूगल पे, फोनपे, पेटीएम या बैंक के ऑफिशियल ऐप के ज़रिए यूपीआई ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। पैसे भेजने या मंगाने के लिए नेट बैंकिंग के ज़रिए आईएमपीएस, एनईएफटी और आरटीजीएस की सुविधाएं बिना किसी रुकावट के काम करेंगी। कैश निकालने या जमा करने के लिए एटीएम मशीनें खुली रहेंगी। इसके साथ ही क्रेडिट या डेबिट कार्ड के लिए अप्लाई करना, चेकबुक रिक्वेस्ट डालना या लॉकर के लिए आवेदन
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन