सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से डॉक्टर की जान गई
चमोली:उत्तराखंड के नारायणबगड़ स्थित सरकारी अस्पताल परिसर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर को अस्पताल की एक जर्जर दीवार अचानक ढह गई। इस हादसे की चपेट में आने से अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी गंभीर रूप से चोटिल हो गए। मलबे से निकालकर उन्हें तुरंत अस्पताल में शुरुआती इलाज दिया गया, जिसके बाद नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
चिकित्सक डॉ. रिया घिल्डियाल ने हादसे के तुरंत बाद उनकी स्थिति को बेहद नाजुक बताया था। इस अचानक हुए हादसे से क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि बीते 25 जून को इलाके में हुई भारी बारिश और मलबे के बहाव के कारण अस्पताल की यह सुरक्षा दीवार कमजोर हो गई थी।
शनिवार को इसी क्षतिग्रस्त दीवार को ठीक करने का काम चल रहा था। डॉ. नवीन चंद्र डिमरी खुद वहां मौजूद रहकर मरम्मत कार्य की देखरेख कर रहे थे। इसी बीच, खोखली हो चुकी दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर आ गिरी, जिससे वे उसके नीचे दब गए।
हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल का स्टाफ और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। मलबे के नीचे से गंभीर रूप से घायल डॉक्टर डिमरी को बाहर निकालकर फौरन अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत हायर सेंटर भेज दिया, लेकिन बदकिस्मत से उन्होंने रास्ते में ही अंतिम सांस ली।
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने