PM मोदी ने वर्चुअली किया सांची रेलवे स्टेशन का लोकार्पण अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुआ पुनर्विकसित स्टेशन
भोजपुर की आवाज़@रायसेन।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से वर्चुअली अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित सांची रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांची स्टेशन पर महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

राज्यपाल का मुख्य संदेश
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सांची स्टेशन को बौद्ध स्तूप की सांस्कृतिक धरोहर को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। यह स्टेशन अगले 40-50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
नई सुविधाएं
अपग्रेडेड सर्कुलेटिंग एरिया, विशाल वेटिंग हॉल, आधुनिक ट्रेन इंडिकेटर बोर्ड एवं कोच गाइडेंस सिस्टम, दिव्यांगजनों के लिए बेहतर व्यवस्था, चौड़ा फुट ओवरब्रिज, बेहतर यातायात, स्वच्छता और सुगम पहुँच।
अन्य कार्यक्रम
शासकीय सांदीपनी विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य एवं योगाभ्यास की प्रस्तुति दी गई। राज्यपाल द्वारा बच्चों को प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
अतिथि बोले
केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि सांची विश्व धरोहर स्थल है। स्टेशन के विकास से पर्यटन को बड़ा बूस्ट मिलेगा। सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने इसे नगरवासियों के लिए गौरव का विषय बताया और कहा कि यह स्टेशन पर्यटन व स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देगा।
इस्तीफे की मांग पर अड़े राहुल, पीएम आवास के बाहर जारी रहेगा धरना
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना, PM के इस्तीफे की मांग
रीवा में रीलबाज बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार; 8 अवैध तमंचों की बड़ी बरामदगी