भोजपुर की आवाज़ @ सांची (रायसेन)

रायसेन सांची पुलिस ने निर्माणाधीन मधुरम होटल से हुई बिजली के तार चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 6.60 लाख रुपये मूल्य के चोरी के माल, नगदी और वारदात में इस्तेमाल वाहनों को बरामद किया है।

यह है घटनाक्रम 

3 जुलाई 2026 को विदिशा निवासी अभिषेक महेश्वर ने सांची थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2-3 जुलाई की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने उनके निर्माणाधीन होटल के स्टोर रूम से हेवल्स कंपनी के तांबे के बिजली तार के बंडल चुरा लिए थे। इस पर थाना सांची में अपराध क्रमांक XX/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

थाना प्रभारी निरीक्षक आर.बी. शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सांची, विदिशा, भोपाल और आसपास के इलाकों में छानबीन की। मुखबिरों की सूचना पर चारों आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल ली। उन्होंने बताया कि कुछ तार जलाकर बेच दिए गए थे, जबकि बाकी माल छिपाकर रखा गया था।

गिरफ्तार आरोपी

अभय सिंह (22 वर्ष), पुत्र छक्कू सिंह, निवासी गांधीनगर नई बस्ती, अंबेडकर नगर, झंडे के पास, भोपाल।

गौरव ठाकरे (18 वर्ष), पुत्र बाविया ठाकरे, निवासी गांधीनगर नई बस्ती, गली नंबर 03, भोपाल।

प्रकाश (23 वर्ष), पुत्र राजू मराठी, निवासी गांधीनगर नई बस्ती, अंबेडकर नगर, भोपाल।

चन्द्रराज (50 वर्ष), पुत्र लक्ष्मीनारायण, निवासी अंबेडकर नगर, वार्ड नंबर 01, भोपाल।

बरामदगी

आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया:

35 बंडल हेवल्स कंपनी के बिजली तार (कीमत ≈ ₹1,31,000)

लगभग 10 किलो जला हुआ तांबे का तार (कीमत ≈ ₹20,000)

नगद राशि ₹49,000

वारदात में प्रयुक्त एक ऑटो (कीमत ≈ ₹4,00,000)

एक मोटरसाइकिल (कीमत ≈ ₹60,000)

कुल बरामदगी का अनुमानित मूल्य ₹6,60,000 है।

सराहनीय कार्य

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.बी. शर्मा, उप निरीक्षक चंद्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज सेन, गणेशराम, ध्रुव सिंह, सुरेश गोहे, रामकरण शर्मा, आरक्षक सौरभ रघुवंशी, देवेन्द्र अहिरवार, योगेश रघुवंशी, महिला आरक्षक निधि तिवारी और शिवानी रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस ने आगे भी ऐसे अपराधों पर सख्त नजर रखने और त्वरित कार्रवाई करने का भरोसा जताया है।

न्यूज़ सोर्स : Raisen police