अमित दांगी@भोजपुर की आवाज़ मंडीदीप।

नगर पालिका द्वारा शहर को सुंदर, स्वस्थ औऱ व्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ शुक्रवार को विभिन्न वार्डों में 50.88 लाख की लागत से होने वाले महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों के पूरा होने के बाद नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा युवा, विद्यार्थी और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष प्रियंका राजेंन्द्र अग्रवाल, वार्ड 12 पार्षद प्रार्थना चौहान, वार्ड 22 पार्षद विनोद चौकसे, वार्ड 11 पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र जैन, वार्ड 23 पार्षद श्रीमती खुशबू अभिषेक मारण, वार्ड 21 पार्षद प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह सहित अन्य पार्षदगण, जनप्रतिनिधि और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन :

1. वार्ड क्रमांक 11: फायर स्टेशन के सामने पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की प्रतिमा परिसर में करीब 12 लाख से सौंदर्यीकरण एवं सेल्फी पॉइंट निर्माण कार्य।

2. वार्ड क्रमांक 12: आश्रय स्थल के प्रथम तल पर 23 लाख रु की लागत से वाचनालय (पुस्तकालय) निर्माण कार्य।

3. वार्ड क्रमांक 23: रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे करीब 15लाख रु से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य।

संकल्प की तरफ बढ़ रहे हैँ प्रयास -

नपा सीएमओ सुधीर उपाध्याय ने कहा कि नपा का प्रयास औऱ संकल्प यही कि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिले, नगर सुंदर औऱ व्यस्थित हो, इसी कड़ी में 50 लाख से ज्यादा के विकास कार्यों का भूमिपूजन जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया है।

न्यूज़ सोर्स : नगर पालिका