भोजपुर की आवाज़ @ मंडीदीप। 

औद्योगिक शहर मंडीदीप में हिम्मत और त्वरित निर्णय की मिसाल पेश करते हुए सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने 10 वर्षीय बच्चे आभाष कुमरे की जान बचाते हुए उसके भविष्य को भी सुरक्षित कर दिया।

आभाष कुमरे, आत्मज दिनेश कुमरे, साइकिल चलाते समय गंभीर रूप से चोटिल हो गया था। नाजुक अंग पर लगी चोट इतनी गंभीर थी कि तुरंत उपचार की जरूरत थी। दोपहर 1.40 बजे बच्चे को सिविल अस्पताल मंडीदीप लाया गया।

सर्जन डॉ. ओम बिसोरे ने स्थिति का आकलन करते हुए तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी। इसके बाद सर्जन, निश्चेतना विशेषज्ञ और शिशु रोग विशेषज्ञ की टीम ने सीमित संसाधनों के बावजूद किसी भी प्रकार की देरी किए बिना ऑपरेशन थिएटर टीम के सहयोग से बच्चे की तत्काल सर्जरी की। टीम की तत्परता और समर्पण के कारण बच्चे का अंडकोष सफलतापूर्वक बच लिया गया।

 अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर शलभ तिवारी ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बच्चा फिलहाल सिविल अस्पताल में चिकित्सकों की सतर्क निगरानी में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

न्यूज़ सोर्स : सिविल अस्पताल मंडीदीप