मंडीदीप नगर को हरित बनाने का संकल्प: 'अमृत हरित महाअभियान' के तहत हनुमान कुटी में हुआ विशेष वृक्षारोपण
भोजपुर की आवाज़ @मंडीदीप।
पर्यावरण संरक्षण और नगर को अधिक हरित, स्वच्छ तथा सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद मंडीदीप द्वारा 'अमृत हरित महाअभियान' के अंतर्गत हनुमान कुटी प्रांगण में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नगर के विभिन्न वार्डों के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मंदिर प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और हरियाली बढ़ाने के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
नगर पालिका प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण तैयार करना है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों, कॉलोनियों और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा उनकी नियमित देखभाल करें, ताकि प्रत्येक पौधा एक मजबूत वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध बना सके।
"एक पेड़ – एक जीवन" के संकल्प के साथ यह कार्यक्रम पूरे नगर में पर्यावरण जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
कांग्रेस संगठन में राजस्थान की मजबूत मौजूदगी, OBC महिला विंग में 9 का चयन
आंदोलन तेज: अभिजीत दीपके बोले- जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे
सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर ठगी, पुलिस ने शुरू की जांच