मंडी स्थित विश्राम घाट का होगा जीर्णोद्धार, 25 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण, मिलेंगी नागरिक सुविधाएं
भोजपुर की आवाज़ @मंडीदीप।
औद्योगिक शहर के मंडी क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों को अंतिम संस्कार के समय सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से नगर पालिका ने वार्ड क्रमांक 23 स्थित विश्राम घाट (श्मशान घाट) के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। रविवार को इस कार्य का भूमिपूजन किया गया।
नपा की इस योजना पर लगभग 25 लाख रुपये की अनुमानित लागत आएगी। नपा की निर्माण शाखा के अनुसार परिसर में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे, जिसमें मूलभूत सुविधाओं का विकास शामिल है, ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस मोके पर
नपा अध्यक्ष प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष पुष्पा प्रेमशंकर साहू, पार्षद खुशबू अभिषेक मारण, वार्ड के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नपा अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि "स्थानीय जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। क्षेत्र का समग्र विकास और पारदर्शिता हमारी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा है।" यह कार्य नागरिक सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाएगा।

क्यों जरूरी था यह जीर्णोद्धार?
शहर की लगभग 30 प्रतिशत आबादी इस क्षेत्र में निवास करती है। इसके बावजूद विश्राम घाट में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण ज्यादातर लोग अपने मृत परिजनों का अंतिम संस्कार करने के लिए सतलापुर रोड स्थित दूसरे विश्राम घाट या मंडीदीप जाना पड़ता था। अब नए विकास कार्य पूरे होने के बाद स्थानीय लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा।
CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन में भारत का विजन, PM मोदी बोले- मिलकर बनाएं बेहतर भविष्य
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार